Khel Now logo
HomeSportsT20 WC 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

कौन है WWE इतिहास का सबसे अमीर सुपरस्टार? पूर्व चैंपियन की बेशुमार कमाई के आगे बड़े-बड़े स्टार फेल

Published at :June 25, 2024 at 1:32 PM
Modified at :June 25, 2024 at 1:33 PM
Post Featured Image

(Courtesy : WWE)

Subhajit Chakraborty


WWE में काम कर रहे लोकप्रिय स्टार्स की कमाई बहुत ज्यादा है।

WWE दुनिया का सबसे बड़ा रेसलिंग शो या कहे प्रमोशन है, जिसमें कई महानतम रेसलर्स शामिल हैं। जैसा की आप जानते होंगे WWE सुपरस्टार बहुत लोकप्रिय, प्रभावशाली और शक्तिशाली होते हैं, इसके अलावा ये बहुत पैसे भी कमाते हैं। ऐसा माना जाता है कि WWE हर स्टार को अच्छा खासा पैसा देती है, क्योंकि ज्यादातर सुपरस्टार्स आलीशान जिंदगी जीते हैं। बता दें कंपनी में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो ज्यादा काम करके भी कम पैसे कमाते हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जो काफी कम काम करके भी बहुत ज्यादा पैसे कंपनी से लेते हैं।

WWE रेसलर्स काफी अमीर होते हैं और उनके पास बहुत सारी संपत्ति होती है। ऐसे में सवाल ये आता है कि अब तक का सबसे अमीर WWE सुपरस्टार कौन है? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि WWE के इतिहास का सबसे अमीर सुपरस्टार कौन है, उसकी कुल संपत्ति कितनी है, वह कितना कमाता है।

कौन है WWE इतिहास का सबसे अमीर सुपरस्टार?

द रॉक अब तक के सबसे अमीर WWE सुपरस्टार हैं और 2024 में उनकी कुल संपत्ति $820 मिलियन USD से ज्यादा है। वह 1996 से 2004 तक WWE में फुल टाइम रेसलर के रूप में काम कर रहे थे। लेकिन, उन्होंने हॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए कंपनी छोड़ दी। हालांकि, रॉक कई अहम मौकों पर कंपनी में वापसी करते हैं और कुछ खास स्टोरीलाइन का हिस्सा बनते हैं।

बता दें रॉक वर्तमान में TKO ग्रुप होल्डिंग्स के बोर्ड सदस्य हैं और कंपनी में ‘द फाइनल बॉस’ के रूप में कार्यरत हैं। रॉक को अपने इन-रिंग करियर से बड़ी प्रसिद्धि और लोकप्रियता मिली। लेकिन उन्होंने अपनी अधिकांश संपत्ति हॉलीवुड में अपने अभिनय करियर से अर्जित की।

रॉक ने किन माध्यमों के जरिए कमाए इतने पैसे?

रॉक ने 2018 में $124 मिलियन अमरीकी डॉलर की कमाई की और 2022 में $270 मिलियन की कमाई की। बता दें उन्होंने फिल्मों, टेलीविजन शो, बिजनेस, प्रो-रेसलिंग, विज्ञापन, शेयर और अन्य कई माध्यमों के जरिए ये धन कमाया। इसके अलावा रेसलमेनिया 40 के दौरान WWE के साथ काम करते हुए उन्हें कंपनी द्वारा $9.40 मिलियन डॉलर का भुगतान किया गया। रॉक प्रति फिल्म न्यूनतम $20 मिलियन USD कमाते हैं।

2019 में, रॉक ने जॉर्जिया में 9.5 मिलियन डॉलर मूल्य की 46 एकड़ की संपत्ति खरीदी। इस जमीन पर 15,000 वर्ग फुट का घर है। वह वर्तमान में लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में बेवर्ली पार्क मेंशन में रह रहे हैं, जिसकी कीमत 28.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। उनके पास नौ लक्जरी कारें भी हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग $5.1 मिलियन अमरीकी डॉलर है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement