रोहित शर्मा समेत इन चार वर्ल्ड चैंपियंस का महाराष्ट्र के सीएम करेंगे सम्मान, शुक्रवार को होगा कार्यक्रम
![Post Featured Image](https://assets-webp.khelnow.com/d7293de2fa93b29528da214253f1d8d0/news/uploads/2024/07/IND-8.jpg.webp)
रोहित शर्मा और मुंबई के तीन अन्य खिलाड़ियों का महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे सम्मान करेंगे।
कैरेबियाई सरजमीं पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद, टीम इंडिया वतन वापस लौट आयी है। टीम इंडिया के चैंपियंस गुरुवार सुबह स्पेशल विमान से दिल्ली पहुंचे। रोहित शर्मा एंड कंपनी के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद दिल्ली में एयरपोर्ट से लेकर होटल तक उनका जमकर स्वागत किया गया। जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री ने इन चैंपियंस के साथ खास मुलाकात की और इन सूरमाओं का सम्मान किया।
महाराष्ट्र सरकार अपने 4 खिलाड़ियों को करेगी सम्मानित
वर्ल्ड चैंपियंस बनने की खुशी में खिलाड़ियों के सम्मान का सिलसिला जारी है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सहित 4 खिलाड़ियों का महाराष्ट्र सरकार ने सम्मानित करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र की विधानसभा ने मुंबई शहर के 4 खिलाड़ियों को सम्मानित करने का न्यौता भेजा है। जिन्हे महाराष्ट्र विधानसभा में शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुलाकात करने के साथ ही सम्मानित करेंगे।
विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने दी जानकारी
महाराष्ट्र राज्य के विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सदन में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, “टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट टीम में भाग लेने वाले मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को मुंबई के महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। शहर के खिलाड़ियों को शुक्रवार दोपहर विधान भवन में सम्मानित किया जाएगा।“
कप्तान रोहित, सूर्यकुमार, शिवम दुबे और यशस्वी को किया जाएगा सम्मानित
इस आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर शिवम दुबे और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को विधानसभा ने न्यौता भेजा है। ये चारों ही खिलाड़ी शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में पहुंचेंगे जहां इनके साथ पहले तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुलाकात करेंगे। इसके बाद अपने राज्य के इन चारों ही खिलाड़ियों को सम्नानित किया जाएगा।
प्रताप सरनाइक ने की थी अपने राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानिक करने की पहल
एएनआई एजेंसी की खबर की मानें तो शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में अपने राज्य के 4 खिलाड़ियों को सम्मानित करने का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इस बात को मानते हुए अपने राज्य के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों को न्यौता भेजा।
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- ZIM vs IND 2024: सबसे ज्यादा रन और विकेट, दूसरे टी20 मैच के बाद
- टी20 क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- IND vs ZIM: टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट
- WWE मेंस Money in the Bank ब्रीफकेस को जीतने वाले विजेताओं की लिस्ट
- The Bloodline ने Money in the Bank 2024 में किया बड़ा कारनामा, WWE में 90 दिन बाद पिन हुए कोडी रोड्स
- ZIM vs IND 2024: सबसे ज्यादा रन और विकेट, दूसरे टी20 मैच के बाद
- टी20 क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- IND vs ZIM: टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट
- WWE मेंस Money in the Bank ब्रीफकेस को जीतने वाले विजेताओं की लिस्ट
- The Bloodline ने Money in the Bank 2024 में किया बड़ा कारनामा, WWE में 90 दिन बाद पिन हुए कोडी रोड्स